main page

एक-दूसरे को देखना भी पंसद नहीं करती ये एक्ट्रैसेस, हमेशा होती है इनके बीच कैट-फाइट

Updated 03 October, 2016 12:01:25 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस के ब्वॉयफ्रैंड होना तो आम बात है और इनके रिलेशन को लेकर तो ...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस के ब्वॉयफ्रैंड होना तो आम बात है और इनके रिलेशन को लेकर तो अक्सर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन कई बार इनमें कॉम्पिटीशन और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भी मनमुटाव हो जाता है। जी हां आज हम आपको एेसी है एक्ट्रैसेस के बारे में बताएंगे।

 
प्रियंका चोपड़ा-बिपाशा बसु 

 खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन में एंटरप्रेन्योर कल्पना सरोज की लाइफ पर बन रही फिल्म के लिए बिपाशा बसु और राधिका आप्टे दोनों ही दावेदार थीं। लेकिन फाइनली फिल्म में बिपाशा की जगह राधिका आप्टे को ले लिया गया। इससे बिपाशा काफी अपसेट हैं। प्रियंका उनकी दोस्त भी हैं, ऐसे में वो चाहती थीं कि प्रियंका इस रोल के लिए उनका सपोर्ट करें। लेकिन प्रियंका को लगा कि राधिका ही इस रोल के लिए प्रियंका से कहीं बेहतर हैं। बिपाशा इसी बात से प्रियंका से नाराज हो गईं।


दीपिका पादुकोण-कैटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ कभी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों ही वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रैस हैं। इनकी बीच की दूरी रणबीर कपूर के कारण आई है। सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ के कारण रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ है।


कैटरीना कैफ-प्रियंका चोपड़ा

कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के बीच दूरियां तब आईं जब वह दोनों एक अवॉर्ड में भाग लेने गई थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों ही इसका शो स्टॉपर एक्ट करना चाहती थीं। प्रियंका दरियादिली बताते हुए पीछे हट गईं। बाद में कैटरीना ने कहा कि शो की पसंद वह ही थीं, सो उन्हें तो मौक़ा मिलना ही था। कैट के इस कमेन्ट ने दोनों के बीच विवाद की चिंगारी को जन्म दिया। 


प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर 

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच विवाद दोनों के एक-दूसरे के खिलाफ दिए गए स्टेटमेंट्स हैं। करीना ने एक बार कहा था कि वह रानी मुखर्जी के अलावा किसी एक्ट्रैस को नहीं मानतीं। इसके बाद 'कॉफी विद करन' में उन्होंने प्रियंका के ऐक्सेंट को बनावटी बताया था। इसके अलावा फिल्म एतराज के दौरान प्रियंका की लोगों ने जमकर तारीफ़ की, जबकि करीना को सभी ने नजर अंदाज किया। तब से दोनों के बीच दरार पड़ गई थी। 


करिश्मा-रवीना


करिश्मा और रवीना को भले ही आपने 'अंदाज अपना-अपना' में अच्छी दोस्त का किरदार निभाते देखा है, लेकिन रियल लाइफ में ये दोनों एक दूसरे से बहुत ही जलती हैं। 


रानी-ऐश्वर्या


रानी और ऐश्वर्या में कभी अच्छे संबंध नहीं रहे। इनके बीच खटास की एक खास वजह अभिषेक की 'बंटी और बबली' फिल्म थी। इस फिल्म में अभिषेक ने रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक और रानी का अफेयर सुर्खियों में था। ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के बीच झगड़ा फिल्म 'चलते-चलते' को लेकर भी सामने आया था। 


सोनम कपूर-दीपिका पादुकोण

दोनों ही एक्ट्रैस के बीच कभी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी, लेकिन जैसे-जैसे वे फ़िल्मी दुनिया में आगे बढ़ती गईं, वैसे-वैसे ही उनके बीच का मनमुटाव भी बढ़ता गया। दोनों के बीच दूरियां इसलिए हैं कि दोनों ही एक-दूसरे से आगे निकलना चाहती हैं। इसके अलावा एक वजह रणबीर कपूर को भी माना जाता है। 

:

cat fightbetweenbollywood actresesbipasha basukatrina kaif

loading...