main page

रणवीर को मिली सराहना से खुश है दीपिका

Updated 03 December, 2015 09:58:20 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म ‘तमाशा’ में रणबीर कपूर को मिली प्रशंसा से उत्साहित हैं। दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में काम किया है। फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित हुई है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म ‘तमाशा’ में रणबीर कपूर को मिली प्रशंसा से उत्साहित हैं।  दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में काम किया है। फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित हुई है। 

फिल्म‘तमाशा’की सफलता का जश्न मनाने वाली पार्टी में दीपिका ने कहा,‘‘ मैं इसका श्रेय खुद को नहीं देना चाहूंगी।‘तमाशा’ने अच्छा किया, यह सभी का प्रयास है। लेकिन मैं खुश हूं कि आखिर रणबीर के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया बदली और सभी ने उनके अभिनय की सराहना की है।’’  दीपिका ने कहा,‘‘ रणवीर की पिछली तीन फिल्मों ने कुछ खास नहीं किया, इसके बाद जो भी लोग उनके बारे में कह रहे थे, उन्होंने उसे गलत साबित किया। रणबीर प्रतिभाशाली कलाकार हैं और मैं बस उन्हें खुश देखना चाहती हूं।’’ 

 
:

Deepika PadukonespectacleRanbir Kapoor

loading...