main page

दिव्यंका की शादी पर ये क्या कह गए उनके Ex-Boyfriend

Updated 30 June, 2016 06:46:15 PM

एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही अपने को-स्टार विवेक दाहिया से शादी करने जा रही हैं।

मुंबई: एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही अपने को-स्टार विवेक दाहिया से शादी करने जा रही हैं। इस खुशी के मौके पर उनके एक्स-ब्वॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा ने भी दिव्यंका को विश करते हुए शादी की बधाई दी है। 

शरद से जब दिव्यंका की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं दिव्यंका को ऑल द बेस्ट कहता हूं। वो बहुत ही फैंटेस्टिक लड़की है और मैं उसे अपनी वेल विशेज देता हूं। उसके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती रहें।"

बता दें दिव्यंका से ब्रेकअप के बाद टी.वी. के महाराणा प्रताप यानी शरद मल्होत्रा इन दिनों पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। यह खबर पूजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुईं। 

एक फोटो के साथ पूजा ने लिखा है, "क्या एंजेल्स वाकई होते हैं? तुमसे मिलने के पहले मुझे पता नहीं था।"  

 
:

CommentEx BoyfriendVivek DahiyaDivyanka Tripathiwedding

loading...