बॉलीवुड में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में आप सभी का बेसब्री से इंतजार कर रहीं है। ये फिल्में अपने लिए और अपने फैंस के लिए काफी कुछ समेटे हुए है। जिसे आप सभी देखकर बहुत एंजॉय करने वाले हैं।
03 Dec, 2022 02:24 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में आप सभी का बेसब्री से इंतजार कर रहीं है। ये फिल्में अपने लिए और अपने फैंस के लिए काफी कुछ समेटे हुए हैं। जिसे आप सभी देखकर बहुत एंजॉय करने वाले हैं। साल 2022 खत्म होने को है और नया साल बाहें पसारे आप का इंतजार कर रहा है। इस नए साल में बॉलीवुड ने अपने फैंस को एंटरटेन करने की पूरी तैयारी कर ली है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों के सिक्वल्स लेकर आए हैं। जो साल 2023 की शुरूआत को बेहद शानदार बना देगा। आपकी उत्सुक्ता दोगुनी हो जाएगी जब आप इन फिल्मों के नाम पढ़ेंगे।
टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना स्टारर ‘एक था टाइगर’ 2012 में रिलीज हुई थी। दर्शकों के बेशुमार प्यार से इसका दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी 2017 में बड़े पर्दे पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। अब इसके तीसरे पार्ट टाइगर 3 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जिसके लिए सलमान खान के फैंस बेसब्री से इतंजार में बैठे है।
सिंघम 3
रोहित शेट्टी की चर्चित सुपर कॉप सिंघम सीरीज का अगला भाग यानी सिंघम 3 भी आप सभी का इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में धमाकेदार सुपरहीरो अजय देवगन एक बार फिर धांसू पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी साल 2023 में ही आपको देखने को मिलेगी।
ओह मॉय गॉड 2
यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म ओह मॉय गॉड का सिक्वल है। जिसे पूरे भारत में बहुत पसंद किया गया था। इसके दूसरे पार्ट में खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिवजी का रोल प्ले करने वाले है। अपने एक्शन हीरो को भगवान के रोल में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि इसके पहले पार्ट में भी अक्षय ने कृष्ण जी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 2023 में रिलीज होगी।
गदर 2
20 साल बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना दम खम दिखाने आ रहें हैं। उनके फैंस उन्हें एक बार फिर तारा के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भी नजर आएंगीं। यह फिल्म 2001 में आई बहुचर्चित फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सिक्वल होगा। जिसका निर्देशन अनिल शर्मा कर रहें हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
आशिकी 3
1990 में महेश भट्ट की फिल्म आशिकी को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इसका दूसरा पार्ट 2013 में रिलीज हुआ। जिसकी मुख्य भूमिका में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर रहे। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो गया है। इस फिल्म के लीड रोल में सभी के चहेते कार्तिक आर्यन होंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियली कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
उम्मीद है आप सभी आने वाले साल इन फिल्मों का जमकर लुफ्त उठाएंगे और बहुत इजॉय करेंगे।