main page

विधु विनोद चोपड़ा का हमेशा आभारी रहूंगा : शरमन

Updated 08 January, 2016 06:02:47 PM

बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर शरमन जोशी का कहना है कि वह विधु विनोद चोपड़ा के सदा आभारी रहेंगे।

मुंबई : बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर शरमन जोशी का कहना है कि वह विधु विनोद चोपड़ा के सदा आभारी रहेंगे। शरमन ने विधु विनोद के साथ ‘थ्री इडियट्स ’ और 'फरारी की सवारी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 

उन्होंने कहा कि विधु ने हमेशा उन्हें अच्छी फिल्मों की पेशकश दी है, इसलिए वह हमेशा उनके आभारी हैं। शरमन ने कहा ‘‘विधु विनोद चोपड़ा हमेशा मेरे लिए खास रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मुझे दोबारा उनकी फिल्म मिलेगी। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे अच्छी पेशकश दी हैं।’’ 

विधु की फिल्म वजीर आज प्रदर्शित हुई है। शरमन का मानना है कि ‘वजीर’ अछ्वुत फिल्म है।

:

Vidhu Vinod ChopraSharman JoshiActorWazirBollywood

loading...