main page

डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाएंगे जैकी श्रॉफ

Updated 27 January, 2016 12:13:25 PM

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि भविष्य में वह एक डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाए जाने को लेकर उत्सुक हैं

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि भविष्य में वह एक डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाए जाने को लेकर उत्सुक हैं क्योंकि वे सच को दिखाने की ताकत रखते हैं। श्रॉफ ने कहा कि वर्तमान में वह कुछ विचारों पर कार्य कर रहे हैं जिनमें से भारत मेें विलुप्त होती मधुमक्खियों और तितलियों की प्रजाति से संबंधित है।  

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘डॉक्युमेंट्री वास्तविकता होती है। यह सच दिखाती हैं। हम कई सारी डॉक्युमेंट्री देखते हैं। मैं भी एक डॉक्युमेंट्री बनाना चाहता हूं। मैं इसे 100 प्रतिशत बनाउंगा। अभी मेरे दिमाग में कुछ विषय हैं।’’ वह यहां आगामी 14वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव से संबंधित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कह रहे थे। 

:

Jackie Shroffdocumentary filmMumbai International Film FestivalMIFF

loading...