main page

काजोल ने ठुकरा दिया 'दबंग 3' का ऑफर!

Updated 18 August, 2016 12:37:05 PM

सुनने में अाया है कि 'दबंग 3' में दो हीरोइन होंगी, ये बात तय है।

मुंबई: सुनने में अाया है कि 'दबंग 3' में दो हीरोइन होंगी, ये बात तय है। पहले कहा गया कि परिणीति चोपड़ा को इसमें लिया गया है, लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने स्पष्ट किया कि 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी। लेकिन उनका अभी सस्पेंस बना हुआ है।

अरबाज़ ने बताया है कि स्क्रिप्ट के अनुसार उनका रोल तय किया जाना है। स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए हैं। हालांकि इससे पहले अरबाज के हवाले से ही यह खबर आई थी कि सोनाक्षी को इस फिल्म से हटा दिया गया है। हाल ही में काजोल को फिल्म का ऑफर दिया गया, लेकिन काजोल ने इसे ठुकरा दिया। फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है, ‘दबंग 3 में एक हीरोइन का बहुत ही सशक्त रोल है।

अरबाज ऐसी हीरोइन चाहते हैं जो लोकप्रिय होने के साथ-साथ बढ़िया अभिनय भी करना जानती हों। काजोल को जो रोल ऑफर किया गया है, वो वैंप का है। फिल्म में इससे भी महत्वपूर्ण रोल चाहती हैं। काजोल बेहद चूज़ी हैं और कई फिल्में ठुकरा चुकी हैं जिसमें ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्म भी शामिल है।

 

 

:

dabangg 3offerkajolSonakshi Sinha

loading...