main page

Molkki 2: एक महीने भी नहीं चला ये टीवी सीरियल! जानिए शो के रातोंरात बंद होने की वजह

Updated 14 March, 2023 11:40:35 AM

कलर्स पर आने वाले टीवी सीरियल ‘मोलकी 2’ सीरियल के बंद होने की खबर से इसके फैंस खासा अपसेट हैं।

मुंबई। कलर्स टीवी पर आने वाला सीरियल 'मोलकी- रिश्तों की अग्निपरीक्षा' रातों रात बंद हो गया है। शो के बंद होने से इसे देखने वालों और स्टारकास्ट को बड़ा ढटका लगा है। हालांकी शो के बंद होने की कई वजहें सामने आई हैं। ये शो एक महीने पहले 13 फरवरी से ही शुरू हुआ था। ऐसे में रातोंरात शो के बंद होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। इसका आखिरी एपिसोड बीते रविवार को शूट हुआ है जो आने वाले विकेंड पर दिखाया जाना था। शो के अचानक बंद होने से इसकी स्टारकास्ट काफी दुखी है।

‘मोलकी 2’ कलर्स टीवी पर प्रस्तुत किया जा रहा था। खबरों के अनुसार, इस शो के रातोरात बंद होने की कई वजह सामने आई हैं। पता चला है कि शो की रेटिंग के चलते शो को बंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रोग्रामिंग चैंजेस को भी इसकी एक बड़ी वजह बताया गया। यह भी कहा जा रहा है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कई बार झड़पें हुईं। चैनल पर वर्तमान में पांच शो ऑन एयर हैं और एक और लाइन अप है। इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस नेटवर्क से और बजट मांग रहा था। जिसके चलते इस शो को रातों रात बंद करने का फैसला लिया गया है।

शो में लीड रोल प्ले कर रहे आशीष कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, आप प्रोडक्शन हाउस से पूछें।"

खबरों के अनुसार, इस शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली विधि यादव ने इस खबर को कंफर्म किया। उन्होंने कहा, "ये छोटा सा लेकिन खूबसूरत अनुभव था। मुझे शो से बहुत कुछ सीखने को मिला।” उन्होंने ये भी बताया कि टीम को होली पर सीरियल के बंद के बारे में खबर दी गई थी। विधि ने कहा, "ये अचानक आई खबर थी। हम सब चौंक गए। हम सब निराश हैं। बेशक, मैं और कुछ अन्य लोग शूटिंग के आखिरी दिन रो भी रहे थे।"

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

MolkkiTV serialreasonovernightcolors tv

loading...