main page

जरूर पढ़ें: प्रीति जिंटा की शादी से जुड़ी एक खास खबर आई सामने

Updated 21 February, 2016 12:31:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रीति जिंटा अपनी शादी की खबरों के लिए काफी चर्चा बटोर रही है। शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रीति जल्द ही अपने मंगेतर जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजेलिस

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रीति जिंटा अपनी शादी की खबरों के लिए काफी चर्चा बटोर रही है। शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रीति जल्द ही अपने मंगेतर जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजेलिस में शादी करने जा रही है और उन्होंने अपनी शादी से पैसा जुटाकर चैरिटी में लगाने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार इस पॉवरकपल ने अपनी शादी से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल चैरिटी के लिए करने का फैसला किया है। वे अपनी शादी की तस्वीरों को नीलामी करेंगे और इससे जो भी कमाई होगी उसे प्रीति जिंटा फाउंडेशन को दे दिया जाएगा। यह फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा और बेसहारा बुजुर्गों के लिए काम करता है। प्रीति चैरिटी संबंधी कई काम से जुड़ी हैं लेकिन वह उनके बारे में बात करना पसंद नहीं करती हैं। प्रीति और जीन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत दूसरे लोगों की जिंदगी में खुशियां फैलाकर करना चाहते हैं।

:

weddingPreity ZintafianceGene Goodenough

loading...