main page

Omg! प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हुआ प्रियंका चोपड़ा का झगड़ा

Updated 25 October, 2016 05:42:50 PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी कामयाबी के जलवे बिखेर रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी कामयाबी के जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका ने अपने करियर के दौरान वो बुलंदियां हासिल की हैं जो हर किसी के बस की बात नहीं। प्रियंका ने करियर के दौरान संघर्ष तो किया पर किसी निर्माता की गलत बातों का कभी स्वीकार नहीं किया। ऐसा ही एक वाकया प्रियंका ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।

ऐसा नहीं है की प्रियंका के सामने कभी किसी ने कोई शर्त नहीं रखी। हाल ही एक इवेंट में प्रियंका ने इस बात का ख़ुलासा किया की एक कॉन्ट्रैक्ट के दौरान निर्माता ने उनके सामने प्रेग्नेंट ना होने की शर्त रखी थी।प्रियंका की जगह कोई और होती तो शायद वो इस बात का जवाब उस तरह से नहीं दे पाती जिस तरह से प्रियंका ने दिया था। प्रियंका ने इस अजीबोगरीब शर्त का जवाब भी इसी शर्त के अंदाज़ में ही दिया था। 

दरअसल, एक प्रोजेक्ट के दौरान निर्माता ने प्रियंका के सामने एक शर्त रखी की वो प्रोजेक्ट ख़त्म होने तक प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। प्रियंका के मुताबिक़ जब उन्होंने इस शर्त को देखा तो वो गुस्से से लाल हो गईं थीं। प्रियंका ने निर्माता से इसके पीछे का लॉजिक पूछा तो उन्होंने बताया कि, अगर प्रियंका प्रेग्नेंट होती हैं तो वो अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगी।

इस बात को लेकर प्रियंका और निर्माताओं में विवाद हुआ।अंत में प्रियंका ने कहा की अगर मैं प्रेग्नेंट होती हूं और काम नहीं कर पाती तो आप कॉन्ट्रैक्ट तोड़ सकते हैं। पर अगर मैं काम कर लेती हूं और आप इससे संतुष्ट नहीं हैं तो मेरे पास कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का हक़ होगा।
 

:

Priyanka Choprapregnantrefused

loading...