main page

संदेश देने के लिए नहीं बनी है ‘की एंड का‘

Updated 29 March, 2016 04:18:04 PM

बॉलीवुड अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्म ‘की एंड का’ संदेश देने के लिए नहीं बनाई गई है।

मुंबई : बॉलीवुड अर्जुन कपूर  का कहना है कि फिल्म ‘की एंड का’  संदेश देने के लिए नहीं बनाई गई है। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने काम किया है। इस फिल्म में करीना कपूर कामकाजी महिला का और  अर्जुन कपूर घरेलू पति का किरदार निभा रहे हैं। 

अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। फिल्म ‘की एंड का ’का उद्देश्य संदेश देना नहीं हैंं। अर्जुन कपूर ने कहा," जब हमने इस फिल्म को शुरू किया, हमने इसे वृत्तचित्र के रूप में नहीं सोचा था और न ही हम कोई क्रांति चाहते थे"।

जो भी समाज में होता है, सिनेमा उसे दिखाता है। पुरुष घर में हाथ बंटाने की बात को लेकर शर्मिदगी महसूस करते हैं। फिल्म के साथ कम से कम बातचीत शुरू होगी, लेकिन यह संदेश भेजने के लिए नहीं है, यह कुल मिलाकर मनोरंजन पर आधारित है। आप को बता दें कि फिल्म ‘की एंड का’ एक अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है।

:

Arjun KapoorR BalkiKi and kakareeena

loading...