main page

इन सेलेब्स के भी हैं हमशक्ल देखिए तस्वीरें

Updated 04 June, 2016 11:42:11 AM

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था।

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था। उसी समय लोगों ने उनके चेहरे का कम्पेरिजन एक्ट्रैस रीना राय से करना शुरू कर दिया। इस बात से न सिर्फ सोनाक्षी नाराज हुईं, बल्कि उनकी मां पूनम ने तो मीडिया में बवाल ही मचा दिया अौर उन्हें खूब बुरा-भला कहा था।

बता दें कि रीना राय से सोनाक्षी की तुलना की वजह यह भी है कि कभी रीना राय और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच काफी करीबी रिश्ते थे। वहीं, रीना राय ने कहा था कि सोनाक्षी का चेहरा उनकी मां पूनम सिन्हा से मिलता है। 'दबंग' में सलमान खान ने सोनाक्षी को एक खास लुक दिया और सोनाक्षी से उनका चेहरा मिलने की एक वजह यह भी हो सकती है।

अापको बता दें कि बॉलीवुड में इनके अलावा बहुत से एक्ट्रैसेस हे जिनके हमशक्ल बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही मौजूद है। हमशक्ल होने की वजह  इनके कैरियर पर पड़ा बुरा असर पडता है। अाइए अाज हम आपको इन अभिनेताअों से मिलवाते है। 

बॉलीवुड अभिनेता हरमन बवेजा की शक्ल एक्टर ऋतिक रोशन से मिलती है। ऋतिक रोशन के लुक्स और अंदाज होने के कारण हरमन बॉलीवुड में कोई कमाल नहीं कर पाए। ऋतिक से उनके कम्पेरिजन के चलते ही उनके कैरियर पर बुरा असर पड़ रहा है।

एक्ट्रैस स्नेहा उल्लाल ने 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऐश्वर्या से शक्ल मिलने की वजह से उन्हें कुछ खास पहचान ना मिल पाई। 

इसी तरह नाजिम खान, सलमान के हमशक्ल हैं। फिल्म बजरंगी भाईजान में उन्होंने सलमान के कई सीन खुद किए हैं। नजीम ने बजरंगी भाईजान में यंग सलमान का रोल प्ले किया है।

एक्ट्रैस दिव्या भारती की शक्ल श्रीदेवी से मिलती है। दिव्या ने महज 3 साल में करीब 21 फिल्मों में काम किया था। 5 अप्रैल, 1993 को बिल्डिंग से गिरकर दिव्या की मौत हो गई।

एक्टर सोनू सूद ने कई फिल्मों में काम किया है। सोनू जल्द ही जैकी चान के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आएंगे। कहा जाता है कि उनकी शक्ल अमिताभ बच्चन के साथ मिलती है। 

बॉलीवुड एक्ट्रैस जरीन खान ने बॉलीवुड डेब्यू सलमान के साथ फिल्म 'वीर' से किया । इसके बाद जरीन ने रेडी, हाउसफुल-2, हेट स्टोरी-3 और वीरप्पन जैसी फिल्मों में काम किया है।

चित्रांगदा सिंह 2005 में आई मूवी 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से चर्चा में आईं। उन्होंने लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। चित्रांगदा ने 'ये साली जिंदगी' और 'इनकार' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

 
:

Sonakshi SinhaDabanggReena RoySneha Ullal

loading...