main page

समझ नहीं आता वयस्क कॉमेडी को लेकर हंगामा क्यों होता है : तुषार

Updated 21 January, 2016 02:02:50 PM

अभिनेता तुषार कपूर वयस्क कॉमेडी फिल्मों में अक्सर नजर आते हैं...

नई दिल्ली: अभिनेता तुषार कपूर वयस्क कॉमेडी फिल्मों में अक्सर नजर आते हैं और उनका कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता है कि इस शैली की फिल्मों को लेकर इतनी हायतौबा क्यों मचाई जाती है। 39 वर्षीय अभिनेता ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ की अगली कड़ी की फिल्म में नजर आने वाले हैं।   

तुषार ने यहां पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘ए प्रमाणपत्र वाली फिल्मों में हमेशा हिंसा, खून खराबा और अन्य वयस्क सामग्री परोसी जाती है लेकिन मुझे समझ में नहीं आता है कि वयस्क कॉमेडी की फिल्मों को लेकर इतना हंगामा क्यों होता है।’’  

तुषार की दूसरी वयस्क कॉमेडी फिल्म ‘मस्तीजादे’ ‘क्या कूल हैं हम 3’ फिल्म के प्रदर्शन के एक सप्ताह बाद प्रदर्शित होगी और अभिनेता इसको लेकर उत्साहित हैं। उमेश गडगे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है।  

:

Tusshar Kapooradult comediesKya Kool Hain Hum 3Aftab Shivdasani

loading...