main page

विधु विनोद चोपड़ा को प्रेरणाश्रोत मानते हैं: हिरानी

Updated 24 January, 2016 11:02:35 AM

बॉलीवुड निर्देशक राज कुमार हिरानी का कहना है कि विधु विनोद चोपड़ा उनके लिए प्रेरणाश्रोत हैं।

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक राज कुमार हिरानी का कहना है कि विधु विनोद चोपड़ा उनके लिए प्रेरणाश्रोत हैं। राज कुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा निर्मित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट और पीके का निर्देशन किया है। राज कुमार हिरानी निर्मित ‘साला खड़ूस’ प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक बॉक्सर की, जो अपने प्रशिक्षक से प्रेरणा लेती हैं। इसमें आर माधवन के साथ रितिका सिंह नजर आएंगी। 

राज कुमार हिरानी ने ट्वीट किया ‘क्या आपको पता है कि मेरे लिए ‘साला खड़ूस कौन है?’ जानना चाहते हैं तो कुछ देर इंतजार कीजिए। कुछ ही देर में हिरानी ने दूसरा ट्वीट किया। इसमें उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। यह फोटो उस समय की है जब ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ बनाई जा रही थी। 

हिरानी ने इस फोटो का कैप्शन दिया, ‘यह है मेरा साला खड़ूस’, जो मुझे हमेशा प्रेरित करता है। वो हमेशा मुझे अपने दायरे से आगे जाने की बात कहता है।  कुछ देर बाद हिरानी ने ट्वीट कर यही सवाल अनुष्का शर्मा से भी किया। उन्होंने यह फोटो अनुष्का को ट्वीट किया। साथ में लिखा, अनुष्का जीवन में मुझे तो प्रेरणा यहां से मिलती है। तुम्हें प्रेरणा किस बात से मिलती है। 

 
:

Vidhu Vinod Choprasaala khadoosmunna bhai mbbs3 IdiotsRajkumar Hirani

loading...