बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबराॅय की फिल्म ''कंपनी'' को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं। इस मौके पर विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के एक सीन को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बेहद ही खास कैप्शन भी दिया।
13 Apr, 2019 11:09 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबराॅय की फिल्म 'कंपनी' को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं। इस मौके पर विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के एक सीन को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बेहद ही खास कैप्शन भी दिया। कैप्शन में विवेक ने लिखा- 17 साल, 45 फिल्में और एक लाख यादें! आप सभी के प्यार के लिए और मेरे सफर को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।
यह आप सब की प्रार्थनाओं और समर्थन के बिना नहीं किया जा सकता है! इस फिल्म में विवेक के साथ अजय देवगन भी थे। इस फिल्म को रामगोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'PM नरेंद्र मोदी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अजय की बात करें तो वह फिल्म 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट तब्बू और रकूल प्रीत हैं। फिल्म 17 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'तानाजी', 'भुज' और 'RRR' में भी नजर आएंगे।