main page

साल 2022 दीपिका पादुकोण के लिए रहा शानदार, इतनी सारी उपलब्धियों की अपने नाम

Updated 27 December, 2022 03:56:16 PM

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2022 रहा उपलब्धियों के नाम

नई दिल्ली। साल 2022 बॉलीवुड लेडी स्टार दीपिका पादुकोण के लिए एक गेम-चेंजिंग ईयर रहा है, जो हमेशा एक ओवर-अचीवर रही हैं। उन्होंने लागातार भारत को ग्लोबल मैप पर रखा है। एक ही साल में दीपिका ऐसा बहुत कुछ हासिल करने में कामयाब रहीं, जो लोग सोच भी नही सकतें। 2022 में उन्होंने लगभग हर महीने अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुआ। इस साल अपनी सभी उपलब्धियों के साथ, वह एक ऐसे स्तर पर पहुंच गई हैं जहां उन्हें कोई छू नहीं सकता। भारतीय सिनेमा की क्वीन और देश की सबसे बड़ी और सफल फीमेल स्टार्स में से एक दीपिका ने साल की शुरुआत 'गहराइयां' के साथ की, जिसने उनके अभिनय कौशल को  सामने रखा। इस कमिंग-ऑफ-एज फिल्म में दीपिका की परफॉर्मेंस को सभी ने सराहा और उनकी तारीफ की।

 

इसके बाद वह टाइम मैगज़ीन द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली वह पहली भारतीय बनीं, जिन्होंने इस साल TIME100 इम्पैक्ट अवार्ड जीता, जहां उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित और प्रभावित किया है। उन्होंने डेविड एडजय, सारा अल अमीरी, टोनी एलुमेलु, ऐली गॉल्डिंग, हुडा कट्टन और विल.आई.एम के साथ दुबई में म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में पुरस्कार हासिल किया। दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में एक जूरी सदस्य के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को फिर से गौरवान्वित किया और प्रतिष्ठित पैनल में एकमात्र भारतीय थीं।

 

दीपिका की यात्रा का सबसे दिलचस्प हिस्सा हालांकि उनका ग्लोबल इम्पैक्ट हैं, जो अब तक किसी भी भारतीय महिला सुपरस्टार ने नही देखा हैं। ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि क्यों उन्हें इस साल लूई वीटॉन और कार्टियर जैसे लक्जरी ब्रांडों के ग्लोबल फेस के रूप में साइन किया था। यही नहीं, भारत में रहने के बावजूद, दीपिका पादुकोण की ग्लोबल अपील कुछ ऐसी हैं जिसे सब कनेक्ट करते है और यही उन्हें पहला इंडियन फेस बनाती है जिस पर ब्रांड के दिग्गज दांव लगा रहे हैं।

 

दीपिका पादुकोण दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में इकलौती भारतीय भी हैं क्योंकि इस साल उन्हें किम कार्दशियन, बेला हदीद, बियॉन्से और एरियाना ग्रांडे के साथ 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में लिस्ट में शामिल किया गया, जिसे 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' नाम की ग्रीक टेक्निक के अनुसार जारी किया गया था। इसी साल सुपरस्टार एंटरप्रेन्योर बन गईं और उन्होंने अपना खुद का वेलनेस और स्किनकेयर ब्रांड 82E° लॉन्च किया।

 

साल 2022 का आखिरी महिना यानी दिसंबर भी दीपिका पादुकोण के लिए बहुत कुछ खास लेकर आया। दीपिका ने जहां 'करेंट लगा रे' सॉन्ग के साथ अपने फैन्स को जोरदार झटका दिया, वहीं उनके बेशरम रंग गाने ने भी हर तरफ लोगों पर अपना रंग बिखेरा और इंटरनेट पर धूम मचाया। इसके बाद मेटा मीट पर इंफ्लूएंसर्स के साथ उनकी बातचीत भी एक बड़ी हाईलाइट रहीं, जहां उन्होंने अपने ब्रांड 82E° के बारे में विस्तार से बताया। यही नही बेस्ट तो अभी होना बाकी ही था, जब एक बड़े धमाके के साथ दीपिका ने साल को अलविदा कहा और फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं, जो सभी के लिए एक यादगार पल था, जिसने एक बार फिर दीपिका की ग्लोबल अपील साबित की और बताया कि इस एक साल में उन्होंने कितना कुछ हासिल किया हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल सही होगा कि 2022 दीपिका को एक पूरी नई लीग में खड़ करता है।

News Editor: Deepender Thakur

Deepika padukoneDeepika padukone 2022 filmsdeepika padukone successful 2022 year

loading...