main page

'बिग बाॅस' विवाद: सलमान के घर के बाहर से 22 लोग गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री बोले 'पहले रिपोर्ट देखेंगे, फिर होगा फैसला'

Updated 13 October, 2019 11:54:19 AM

विवादित रियालिटी शो''बिग बॉस 13'' को लेकर हो रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  देश के हर कोने से बंद करने की मांग की जा रही है। शो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि लोग सलमान के घर को बाहर पहुंचे गए हैं। लोगों के शो के विरोध में कुछ लोग मुंबई में सलमान के घर तक पहुंच गए, जिसके बाद 22 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने सेक्शन 37(3) और 143 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत FIR दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो'बिग बॉस 13' को लेकर हो रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  देश के हर कोने से बंद करने की मांग की जा रही है। शो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि लोग सलमान के घर को बाहर पहुंचे गए हैं। लोगों के शो के विरोध में कुछ लोग मुंबई में सलमान के घर तक पहुंच गए, जिसके बाद 22 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने सेक्शन 37(3) और 143 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत FIR दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka

वहीं सलमान खान के घर बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस विवाद में लमान भी फंसते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि शो सलमान खान से जुड़ा है। इतना ही नहीं बिग बॉस से नाराज करणी सेना ने सलमान खान को धमकी दी है कि वो उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज नहीं होने देंगे। करणी सेना के चित्रपट अध्यक्ष सुरजीत राठौर ने धमकी दी- 'बिग बॉस' बंद करो वर्ना 'दबंग 3' रिलीज नहीं होने देंगे।

Bollywood Tadka


शो को लेकर हुए विवाद

Bollywood Tadka

लगा लव जिहाद का आरोप

बिग बॉस 13 शुरुआत से ही विवादों के घेरे में है। बिग बॉस पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। इस पर ट्रेडर्स यूनियन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो पर बैन लगाने की मांग की थी। प्रकाश जावड़ेकर से जब शनिवार को शो पर बैन लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने मंत्रालय के अधिकारियों से शो के बारे में रिपोर्ट मांगी है। हम पहले रिपोर्ट देखेंगे, इसके बाद ही कुछ फैसला ले पाएंगे।

Bollywood Tadka

 

करणी सेना ने भी लिखा पत्र 

करणी सेना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा था कि बिग बॉस हिंदू संस्कृति का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है। शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है, इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता।

Bollywood Tadka

 


बीजेपी MLA नंद किशोर ने की भी शो बंद करने की मांग

बीजेपी MLA नंद किशोर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर बिग बॉस को बैन करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था-'ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इंटिमेट सीन इस शो का हिस्सा हैं. शो में अलग अलग-अलग समुदाय के लोगों को बेड पार्टनर्स बनाने की बात को उन्होंने अहसनीय बताया था।

 Bollywood Tadka

बता दें कि बिग बॉस में इस बार BFF (बेड फ्रेंड्स फॉरएवर) को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसमें कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट के साथ बेड शेयर करना था। रूल के हिसाब से घर की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को असीम रियाज के साथ बेड शेयर करना था।

Bollywood Tadka

लोगों को मेकर्स की ये चीज पसंद नहीं आई। उनका कहना था इसके सहारे बिग बॉस लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि  विवाद के बाद बिग बॉस ने शो नियम में भी बदलाव किया है। इसके अलावा लोग शो के पहले टास्क से भी खुश नहीं थी। टास्क में माउथ टू माउथ राशन पास करके इकट्ठा करना था।

: Smita Sharma

salman khanhousepeople arrestedoutsideprakash javadekarcomplaintagainstbigg boss 13lovejihadBollywoodBollywood News and Gossipcelebrity Latest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...