अपने पसंदीदा के लिए फैंस के बीच काफी दीवानगी देखी जाती है। अक्सर बी-टाउन गलियारों से ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कभी फैंस का अपने पसंदीदा सितारों के घर पहुंच जाना तो कभी उन तक तोहफे पहुंचाना। वहीं कई बार तो ये गिफ्ट्स इतने अजीबो गरीब होते हैं कि कलाकारों को पुलिस के पास तक पहुंचना पड़ता है। ऐसा ही कुछ 28 साल की एक्ट्रेस के साथ हुआ। दरअसल, एक्ट्रेस का एक सिरफिरा फैन उन्हें दो महीने से सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट भेज रहा है। अब इसे लेकर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है।
22 Sep, 2021 12:10 PMमुंबई: अपने पसंदीदा के लिए फैंस के बीच काफी दीवानगी देखी जाती है। अक्सर बी-टाउन गलियारों से ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कभी फैंस का अपने पसंदीदा सितारों के घर पहुंच जाना तो कभी उन तक तोहफे पहुंचाना। वहीं कई बार तो ये गिफ्ट्स इतने अजीबो गरीब होते हैं कि कलाकारों को पुलिस के पास तक पहुंचना पड़ता है। ऐसा ही कुछ 28 साल की एक्ट्रेस के साथ हुआ। दरअसल, एक्ट्रेस का एक सिरफिरा फैन उन्हें दो महीने से सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट भेज रहा है। अब इसे लेकर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने पुलिस का बताया कि आरोपी शख्स पिछले करीब दो महीने में 8 बार उन्हें गिफ्ट भेज चुका है, जिसमें सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट हैं। एक दो बार एक्ट्रेस ने नजर अंदाज किया लेकिन लगातार ऐसी हरकत से वह परेशान हो गईं। एक्ट्रेस ने अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अब पुलिस शख्स की तलाश कर रही है।
इस मामले पर अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा-'हमने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारा या एक महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से महिला को अभी तक कोई ऐसा उत्पाद नहीं मिला है। उन्हें कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनसे शॉपिंग पोर्टल्स को ऑर्डर दिया गया था हालांकि अभी तक नंबर के स्थान का पता नहीं चल पाया।'