29 अक्टूबर को कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से उनके फैंस को बडा झटका लगा। महज 46 साल की उम्र ने यूं दुनिया से चले जाना वाकई में बेहद दुखदाई है। पुनीत के निधन के बाद उनके नेत्रदान किए गए, जिससे 4 लोगों को उनकी आखों से रोशनी मिली। वहीं पॉवर स्टार के फैंस भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मौत को गले लगा रहे हैं। अब तक उनके कई फैंस ने उनकी तरह अपनी आंखें दान करने के लिए आत्महत्या कर ली है। पुनीत राजकुमार की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में अपनी जान दे रहे हैं। अब तक 10 फैंस के मरने की खबर सामने आ
05 Nov, 2021 03:38 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 29 अक्टूबर को कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से उनके फैंस को बडा झटका लगा। महज 46 साल की उम्र ने यूं दुनिया से चले जाना वाकई में बेहद दुखदाई है। पुनीत के निधन के बाद उनके नेत्रदान किए गए, जिससे 4 लोगों को उनकी आखों से रोशनी मिली। वहीं पॉवर स्टार के फैंस भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मौत को गले लगा रहे हैं। अब तक उनके कई फैंस ने उनकी तरह अपनी आंखें दान करने के लिए आत्महत्या कर ली है।
पुनीत राजकुमार की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में अपनी जान दे रहे हैं। अब तक 10 फैंस के मरने की खबर सामने आ चुकी है जिनमें से तीन की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। वहीं अब खबर है कि कर्नाटक के तीन फैन ने आंखें दान करने के लिए आत्महत्या कर ली है। 3 नवंबर को टुमकुर में रहने वाले भरन नाम के एक फैन ने फांसी लगा ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें लिखा है, मैं अप्पू (पुनीत राजकुमार) के जाने का दुख सहन नहीं कर पा रहा हूं और उनके साथ रहने जा रहा हूं, उन्हीं की तरह मेरी आंखें भी दान कर देना।
वहीं, बेंगलुरु के अनेकल में रहने वाले 24 साल के राजेंद्र और रामनगर जिले के चन्नापटना में रहने वाले वेंकटेश ने भी पुनीत की तरह नेत्रदान करने के लिए आत्महत्या कर ली है।
हाल ही में नारायण नेत्रालय के डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि पुनीत के नेत्रदान करने के बाद से ही पूरे राज्य में भारी संख्या में लोग नेत्रदान करने का संकल्प ले रहे हैं। पहले 1- 2 डोनर्स मिलना मुश्किल था, लेकिन अब रोजाना 100 आवेदन मिल रहे हैं। ये नंबर सिर्फ आई बैंक के हैं, जबकि राज्य के अन्य अस्पतालों में भी नेत्रदान करने वालों की संख्या बढ़ गई है।
बता दें, पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने स्टार थे। 29 अक्टूबर को उनका हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया था। एक्टर के निधन से उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है।