साल 2020 खत्म होने को आया पर फिल्म बी-टाउन इंडस्ट्री से बुरी खबरों के आने का सिलसिला अभी भी जा रही है। वहीं हाल ही में खबर आई है कि साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर अनिल नेदुमंगड़ की शुक्रवार को मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल नेदुमंगड की मौत डूबने से हुई है।
26 Dec, 2020 09:15 AMमुंबई: साल 2020 खत्म होने को आया पर फिल्म बी-टाउन इंडस्ट्री से बुरी खबरों के आने का सिलसिला अभी भी जा रही है। वहीं हाल ही में खबर आई है कि साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर अनिल नेदुमंगड़ की शुक्रवार को मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल नेदुमंगड की मौत डूबने से हुई है। वह 48 साल के थे।
अनिल नेदुमंगड अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले और फिर वे निकल नहीं पाए। दरअसल, अनिल नेदुमंगद एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में थोडुपुझा पहुंचे थे। इस फिल्म में एक्टर जोजू जॉर्ज प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
ब्रेक के दौरान अनिल नेदुमंगड और उनके दोस्तों ने मलंकरा बांध में नहाने का प्रोग्राम बनाया। नहाने के दौरान वह गहराई में चले गए। बचावकर्मियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर थुदुपुझा जिला सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
अनिल नेदुमंगड के काम की बात करें तो उन्होंने एक टीवी एंकर से करियर की शुरुआत की थी। 2014 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'अय्यप्पनम कोशियुम', 'कम्मतिपादम' के अलावा 'पावड़ा', 'किस्मत', 'पैरोल' जैसी फिल्मों में काम किया।