main page

SEE PICS: सोनम से लेकर अनुष्का तक ये 5 स्टार्स बनी दिल्ली की बहूएं

Updated 09 May, 2018 01:21:40 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कल आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आनंद दिल्ली के मशहूर बिजनेसमेन हैं वैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने दिल्ली में शादी की है। वैसे दिल्ली दिल वालों का शहर है और इस शहर से हर कोई प्रभावित हैँ।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कल आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आनंद दिल्ली के मशहूर बिजनेसमेन हैं वैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने दिल्ली में शादी की है। वैसे दिल्ली दिल वालों का शहर है और इस शहर से हर कोई प्रभावित हैँ। 

 

Bollywood Tadka


सोनम कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली के मशहूर और करोड़पति बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि कभी इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कोई बयान नही दिया। जानकारी के मुताबिक 2014 में पेरनिया कुरैशी ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को मिलवाया था। उसके एक महीने बाद ही आनंद अहूजा सोनम कपूर पर अपना दिल हार गए थे।

 

Bollywood Tadka


अनुष्का शर्मा


बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्म ने इटली में दिल्ली के रहने वाले और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ 11 दिसंबर 2017 को फेरीटेल वेडिंग कर ली। दोनों जब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो इनके रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव आए। बीच में दोनों मं बात-चीत भी बंद हो गई थी। अक्सर दोनों एक साथ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं जिसको लोग काफी पसंद करते हैं। 

 

Bollywood Tadka


मीरा कपूर


बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। मीरा शाहिद से 14 साल छोटी हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2015 को अरेंज्ड मैरेज की थी। अब इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम मीशा कपूर है। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट होते है रहते हैं। कोई इवेंट हो यां फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन अक्सर दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिलती है। 

 

Bollywood Tadka


दीया मिर्जा

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने दिल्ली के सलिल सांघा से 8 अक्तूबर 2014 को शादी की। सलिल एक फिल्ममेकर हैं। दोनों पहली तब मिले जब सलिल दीया के घर स्क्रिप्ट लेकर गए थे। वर्ष 2009 से दोनों डेट कर रहे थे फिर 2014 में शादी कर ली।

 

Bollywood Tadka


असिन

बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस असिन ने दिल्ली के राहुल शर्मा से 20 जनवरी 2016 में शादी की थी। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर और एमडी भी हैं। बताया जाता है कि दोनों अक्षय कुमार के जरिए दोनों मिले थे।

:

sonam kapooranushka sharmamira kapoordiya mirzaAsinlovedelhiwedding

loading...