बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान से ज्यादा फोकस एक मासूम पर किया गया है। वीडियो है जिसमें एक बच्ची म
30 Jun, 2019 02:32 AMमुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान से ज्यादा फोकस एक मासूम पर किया गया है। वीडियो है जिसमें एक बच्ची मराठी भाषा में देशभक्ति गीत सुना रही है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''बच्चे बच्चे में है भारत।'' वीडियो में बच्ची मराठी गीत के अलावा 1960 में रिलीज हुई सिकंदर-ए-आजम फिल्म का गाना "जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा" की कुछ लाइन्स सुनाते हुए नजर आ ही है। बीच बीच में वह महात्मा गांधी, भगत सिंह, राज गुरु, लोकमान्य तिलक और चाचा नेहरु का नाम ले रही है। इस दौरान सलमान के सामने खड़े होकर उसे ध्यान से सुन रहे हैं।जय हिंद जय भारत बोलते हुए बच्ची अपनी स्पीच को खत्म करती है। इसके बाद सलमान ताली बजाने लगते हैं। सलमान का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।आप भी डालें इस वीडियो पर एक नज़र-
बता दें सलमान खान की भारत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए थे। इन दिनों सलमान दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।