main page

सुशांत मामले में फेक न्यूज फैलाने वाला शख्स गिरफ्तार, मुंबई पुलिस और सरकार की छवि खराब करने का आरोप

Updated 07 September, 2020 01:41:54 PM

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है कि इसी बीच यूट्यूब पर फेक वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। ये मामला किसी और से नहीं बल्कि सुशांत केस से जुड़ा हुआ है। फेक न्यूज फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि ये व्यक्ति अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में गलत सूचनाएं फैला रहा था।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है कि इसी बीच यूट्यूब पर फेक वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। ये मामला किसी और से नहीं बल्कि सुशांत केस से जुड़ा हुआ है। फेक न्यूज फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि ये व्यक्ति अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में गलत सूचनाएं फैला रहा था।

Bollywood Tadka

 
ये खबर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर विंग तुरंत एक्शन में आई और उमर सर्वंग्या नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 505 (2), 500, 501 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। उमर नाम के इस शख्स पर  समाज के दो वर्गों में झगड़ा फैलाने, मानहानि, मानहानि करने वाला कॉन्टेंट प्रसारित करने और शांति भंग करने के इरादे से बेइज्जती करने के आरोप लगाए गए हैं। 

Bollywood Tadka

 

पुलिस का कहना है कि ये युवक अपनी वीडियोज द्वारा महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की छवि को खराब कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद युवक को कोर्ट ने जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

Bollywood Tadka


याद दिला दे सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला तुरंत अपने हाथ ले लिया। लेकिन महीना बीत जाने के बाद भी कोई सच्चाई सामने न निकलकर आने पर मुंबई पुलिस पर आरोप लगने शुरू हो गए। इन दिनों सीबीआई, ईडी और एनसीबी की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। 

: suman prajapati

personarrestedfakenewssushant caseBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...