main page

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर इस महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनाई आपबीती

Updated 05 February, 2020 07:29:00 PM

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल गणेश आचार्य पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई है। आरोप लगाने वाली महिला सीनियर बैकग्राउंड डांसर है। महिला का आरोप है कि गणेश आचार्य ने 1990 में उनका य

बॉलीवुड तड़का डेस्कः मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल गणेश आचार्य पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई है। आरोप लगाने वाली महिला सीनियर बैकग्राउंड डांसर है। महिला का आरोप है कि गणेश आचार्य ने 1990 में उनका यौन शोषण किया था।
Bollywood Tadka
33 साल की महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर अडल्ट वीडियो देखने का दबाव बनाने के लिये केस दर्ज कराया था। हालांकि, एक बार फिर गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Bollywood Tadka
महिला ने आयोग को लिखे खत में कहा कि आचार्य ने उसके साथ 1990 में यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
Bollywood Tadka
बता दें, महिला ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह मेरे साथ 30 साल पहले हुआ था। मेरी शादी हो चुकी है और मेरे बच्चे हैं, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं बदला।"

: Pawan Insha

harassmentchoreographerganesh acharyabollwoodentertainmententertainment news hindibollywood top newsbollywood masala

loading...