बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई है, उसके लिए आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में ही देखने को मिलती हैं, बल्कि विदेश में भी एक्टर के जबरा फैंस हैं। एक्टर की लोकप्रियता का कई बार उनके फैंस को फायदा भी मिल जाता है।। इ
03 Jan, 2022 01:16 PMमुंबई. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई है, उसके लिए आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में ही देखने को मिलती हैं, बल्कि विदेश में भी एक्टर के जबरा फैंस हैं। एक्टर की लोकप्रियता का कई बार उनके फैंस को फायदा भी मिल जाता है।। इसका ताजा उदाहरण एक महिला ने पेश किया है, जिसने दावा किया है कि शाह रुख खान के नाम की वजह से उसे इजिप्ट (मिस्र) में मदद मिली है।
अश्विनी देशपांडे नाम की एक महिला ने बताया है कि इजिप्ट में उनकी एक ट्रैवल एजेंट ने सिर्फ इसलिए मदद की क्योंकि वह शाहरुख खान के देश से संबंध रखती हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए अश्विनी ने ट्वीट कर लिखा, 'सफर करने के लिए इजिप्ट में एजेंट को पैसा ट्रांसफर करना था। पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत पेश आ रही थी।'
अश्विनी ने आगे लिखा, 'उस एजेंट ने कहा: आप शाह रुख खान के देश से हो। मैं आप पर भरोसा करता हूं। मैं बुकिंग कर देता हूं। आप मुझे पैसे बाद में दे देना। किसी और मामले में मैं ऐसा करता। लेकिन शाह रुख खान और उसने जो कुछ हमें दिया है उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं।' अश्विनी देशपांडे का यह ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है और शाहरुख के फैंस को इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
किंग खान के काम की बात करें तो शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान है।