main page

कम उम्र में शादी के फैसले पर ट्रोल करने वालों को आलिया कश्यप की दो टुक- 'किसी की बातों से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता'

Updated 07 June, 2023 04:33:51 PM

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने आलिया अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह खूब सुर्खियों में आई थी। जहां एक तरफ

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने आलिया अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह खूब सुर्खियों में आई थी। जहां एक तरफ उन्हें लोगों ने बधाई दी, तो दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आए थे। वहीं अब आलिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

दरअसल, आलिया कश्यप की उम्र अभी 22 वर्ष है। जैसे ही उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। उनका कहना था कि सगाई और शादी जैसे फैसलों के लिए 22 साल बहुत कम उम्र है। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अब आलिया ने अपने नए व्लॉग में बात की है। आलिया का कहना है कि एक वक्त था जब मैं भी 22 वर्ष को शादी के लिए बहुत कम उम्र मानती थी। यह कम उम्र हो भी सकती है, लेकिन अगर आपको सही शख्स मिल जाता है तो सबकुछ सही होता है।

 

आलिया ने आगे कहा कि वह और शेन दोनों ही शादी के लिए तैयार हैं, ऐसे में उन्हें ट्रोल्स की बातों से या किसी की भी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे काफी वक्त से इस बारे में बात कर रहे हैं। वे और शेन पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले करीब छह महीने से साथ रह रहे हैं। इस रिश्ते से वह बेहद खुश हैं। वह शेन को अपना सोलमेट कहती हैं।


आलिया ने आगे कहा कि वह इस बात को लेकर सुनिश्चित थीं। जब वह शेन से पहली बार मिली तब ही समझ गईं कि शेन ही वह शख्स हैं। इसके बाद उनके मन में कोई शक बाकी नहीं रहा। यही वजह है कि वह शादी के फैसले तक पहुंची हैं। कम उम्र में शादी करने की बात को लेकर जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, उनका आलिया पर रत्ती भर फर्क नहीं है। वहीं शेन का भी यही मानना है।

 
आलिया और शेन का कहना है कि वे दोनों 2025 में शादी करेंगे।

Content Writer: suman prajapati

Aaliyah Kashyapreplytrolleddecisionmarriageearly ageBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...