आमिर खान ने बुधवार को अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ''लाल सिंह चड्ढा'' के बारे में एक अपडेट फैंस के साथ शेयर की। यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म ''फॉरेस्ट गंप'' की हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर भी लीड रॉल्स में हैं।
06 Nov, 2019 03:32 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। आमिर खान ने बुधवार को अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में एक अपडेट फैंस के साथ शेयर की। यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर भी लीड रॉल्स में हैं।
आमिर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, एक सफेद पंख हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है, जो ओरिजिनल फिल्म के लास्ट सीन की याद दिलाता है। जिसमें टॉम हैंक्स लीड रोल में थे। आमिर द्वारा शेयर की गई क्लिप फिल्म के नाम और रिलीज होने की तारीख के साथ खत्म होती है। सोशल मीडिया पर इस अपडेट को शेयर करते हुए, आमिर खान ने लिखा: "क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम"
'फॉरेस्ट गंप' एक अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा है, जो विंस्टन ग्रूम के इसी नाम के 1986 के नॉवेल पर बेस्ड है। यह कहानी फॉरेस्ट गंप के जीवन के चारों ओर घूमती है। 'फॉरेस्ट गंप' का निर्देशन रॉबर्ट ज़ेमेकिस द्वारा किया गया था और इसमें रॉबिन राइट, गैरी सिनीज़, सैली फील्ड, हेली जोएल ओसमेंट और माइकेल्टी विलियमसन भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड और वायाकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखी गई है। फिल्म अगले साल को क्रिसमस पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।