बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे सुसाइड बताया था। लेकिन परिवार और फैंस ने सुशांत की मौत को एक साजिश बताया था। इसके बाद इस केस को सीबीआई को दिया गया।2 साल से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने सुशांत की मौत को लेकर बयान दिया। उन्होंने अपने इस बयान में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 'मर्डर' बताया है। उन्होंने यहां तक दिया ह
16 Sep, 2022 02:30 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे सुसाइड बताया था। लेकिन परिवार और फैंस ने सुशांत की मौत को एक साजिश बताया था। इसके बाद इस केस को सीबीआई को दिया गया।
2 साल से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने सुशांत की मौत को लेकर बयान दिया।
उन्होंने अपने इस बयान में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 'मर्डर' बताया है। उन्होंने यहां तक दिया है कि सुशांत की हत्या की गई है और जल्द ही सच्चाई सबके सामने आने वाली है।
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए फैजल खान ने कहा-'मुझे पता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई है। केस कब खुलेगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। इसमें कई एजेंसियां शामिल हैं। जांच चल रही है। कई बार सच सामने भी नहीं आता। मैं प्रार्थना करता हूं कि सच्चाई सामने आए ताकि सभी को चीजें पता चले।'
इसी दौरान फैजल खान ने अपने परिवार के हाथों पीड़ित होने के बारे में भी बात की। उसने खुलासा किया कि उन्हें एक साल के लिए घर में कैद किया था। उन्हें
पागर घोषित कर दवाइयां दी जाती थी। उनका फोन तक छीन लिया था।
काम की बात करें जो फैजल खान को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक फिल्म 'मदहोश' से मिला था। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फैजल साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मेला' में भी नजर आ चुके हैं।