बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने बीते दिन बकरीद पर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान आमिर के फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ "दंगल" टीम भी शरीक हुई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं...
23 Aug, 2018 02:03 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने बीते दिन बकरीद पर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान आमिर के फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ "दंगल" टीम भी शरीक हुई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में आमिर की मां, बहनें, पत्नी, भांजे सभी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। पार्टी में फातिमा सना शेख लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
जायरा ने खुद ईद की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साड़ी में फातिमा के लुक देखकर सभी देखते ही रह गए। फातिमा के साड़ी अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि आमिर और फातिमा जल्द ही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का लोगों को बेस्ब्री के साथ इंतजार है।