बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। वह अक्सर नुपुर संग लवी डवी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी साल सितंबर महीने में आइरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई की थी। अब मुंबई में आइरा और नुपुर की इंगेजमेंट पार्टी हुई। पार्टी में आमिर खान की पूरी फैमिली शामिल हुई। अपनी इंगेजमेंट पार्टी में आइरा स्टनिंग लुक में पहुंची।
19 Nov, 2022 09:00 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। वह अक्सर नुपुर संग लवी डवी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इसी साल सितंबर महीने में आइरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई की थी। अब मुंबई में आइरा और नुपुर की इंगेजमेंट पार्टी हुई। पार्टी में आमिर खान की पूरी फैमिली शामिल हुई। अपनी इंगेजमेंट पार्टी में आइरा स्टनिंग लुक में पहुंची।
आइरा ने रेड कलर का ऑफ शोल्डल गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चोकर, ईयरिंग्स से कंप्लीट किया था। वहीं नुपुर ब्लैक टक्सीडो में डैपर लग रहे थे। आइरा ने मंगेतर नुपुर शिखरे की बांहों में बांहें डालकर मीडिया से रूबरू हुईं।
आइरा खान आमिर खान की पहली पत्नी, निर्माता रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा और नुपुर की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। नुपुर आइरा के फिटनेस ट्रेनर थे। इनकी लव स्टोरी जिम से ही शुरू हुई थी। आइरा खान और नूपुर शिखारे 2020 में रिश्ते में आ गए हैं।
आइरा खान और नुपुर शिखरे पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरी ती है। इसी साल सितंबर में नुपुर ने एक इवेंट में घुटनों के बल बैठकर आइरा को प्रपोज किया था।