main page

सोनू निगम की पद्म श्री अचीवमेंट पार्टी में आमिर खान ने लूटी महफिल, सिंगर के गले लग पोज देते दिखे 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'

Updated 01 April, 2022 01:55:48 PM

मशहूर सिंगर सोनू निगम को हाल ही में भारत सरकार की ओर से पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इस अचीवमेंट के बाद सिंगर की खुशी सातवें आसमान पर है। सोनू निगम इस सम्मान को पाकर इतने खुश हैं कि उन्होंने अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए पार्टी होस्ट की। उनकी पार्टी में आमिर खान, अनिल कपूर, सिंगर शान, जैक

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर सोनू निगम को हाल ही में भारत सरकार की ओर से पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इस अचीवमेंट के बाद सिंगर की खुशी सातवें आसमान पर है। सोनू निगम इस सम्मान को पाकर इतने खुश हैं कि उन्होंने अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए पार्टी होस्ट की। उनकी पार्टी में आमिर खान, अनिल कपूर, सिंगर शान, जैकी श्रॉफ और रोहित रॉय समेत कई स्टार्स ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं पार्टी में से सोनू और आमिर का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें दोनों प्यार से एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka


पेपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान सोनू निगम के साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले भी लगते दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

इस मौके पर आमिर ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू डेमिन्स और ब्राउन शूज में परफेक्ट  दिखे। वहीं सोनू पार्टी के लिए व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट में दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर आमिर सोनू का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mansi Dovhal (@mansidovhal)

बता दें, सोनू निगम को पिछले महीने (मार्च में) दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। प्रेसिडेंट के ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया, 'राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्ट के लिए सोनू निगम को पद्म श्री से नवाजा। बता दें, सोनू निगम ने अपने करियर में 28 से ज्यादा भाषाओं में 6 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।'

 

Content Writer: suman prajapati

Aamir KhanattentionSonu NigamPadma ShriachievementpartyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...