बॉलीवुड के मिस्टर परफक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ''पीके'' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में सरफराज युसूफ का किरदार निभाया था और अनुष्का शर्मा के अपोजिट लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था।
12 Sep, 2020 05:09 PMमुंबई. बॉलीवुड के मिस्टर परफक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'पीके' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में सरफराज युसूफ का किरदार निभाया था और अनुष्का शर्मा के अपोजिट लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। लेकिन हाल ही में फिल्म का सीन सामने आया है जिसे फिल्म से हटा दिया गया था। जिस कारण सुशांत के फैंस आमिर खान और राजकुमार हिरानी पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
फिल्म में सुशांत के रोल को बहुत छोटा दिखाया गया था पर सुशांत का रोल इतना भी छोटा नही था। सुशांत के महत्वपूर्ण सीन को काट दिया गया था। जिस सीन में सुशांत और अनुष्का पीके के बारे में बात करते करते इमोशनल हो गए थे। उस सीन को फिल्म से हटा दिया गया था। इस डिलीटेड सीन के सामने आने के बाद सुशांत फैंस सोशल मीडिया पर ट्वीट कर आमिर खान और राजकुमार हिरानी पर गुस्सा निकाल रहें हैं।
बता दें सुशांत ने राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में काम करने के लिए फीस लेने से मना कर दिया था।राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सुशांत के लिए सपने के सच होने जैसा ही था और इसी कारण सुशांत ने इस फिल्म के लिए एक भी रुपए लेने से मना कर दिया था। राजकुमार हिरानी ने फिर जबरदस्ती सुशांत को फीस के तौर पर 20 रुपए रखने के लिए कहा था। इस फिल्म ने 340 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई थी।