बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के म्यूजिक को लेकर एक बयान दिया है। बता दें हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो इंटरनेट पर रिलीज किया था।
14 Dec, 2019 11:36 PMमुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के म्यूजिक को लेकर एक बयान दिया है। बता दें हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो इंटरनेट पर रिलीज किया था।
इस लोगो के रिलीज के साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक को भी सुना जा सकता है। फैंस का मानना है कि इस फिल्म का ग्रैंड म्यूजिक हो सकता है। बताया जा रहा है कि संगीतकार प्रीतम और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के म्यूजिक के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
आमिर ने भी अपनी फिल्म के म्यूजिक को सुना है और वे इस म्यूजिक से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। वह इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे अब इसे अपने दोस्तों को सुनाना चाहते हैं।
लाल सिंह चड्डा में आमिर के अलावा करीना कपूर खान और साउथ एक्टर विजय नजर आ सकते हैं।