main page

आमिर ने पत्नी किरण संग तो उर्मिला ने मुंबई की सड़कों पर लावड़ी डांस कर मनाया गुड़ी पड़वा

Updated 06 April, 2019 01:14:46 PM

देश में आज गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा के दिन से हिंदुओं के नए साल की शुरूआत होती है। गुड़ी का अर्थ होता है ''विजय पताका''।

मुंबई: देश में आज गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा के दिन से हिंदुओं के नए साल की शुरूआत होती है। गुड़ी का अर्थ होता है 'विजय पताका'। महाराष्ट्र में खासतौर पर इसके लिए तैयारियां की गई हैं। ये त्योहार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्य में 'उगादि' और महाराष्ट्र में 'गुड़ी पड़वा' के नाम से धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर बाॅलीवुड स्टार्स ने भी लोगों को ढेर सारी बधाई दी। 

 

आमिर खान ने इस मौके पर पत्नी किरण राव संग एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आमिर महराष्ट्रियन लुक में दिख रहे हैं। वहीं किरण साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में आमिर घर के आगे रखी  गुड़ी यानि झंडे की पूजा करते दिख रहे हैं।

 

अनुष्का शेट्टी 

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इस त्योहार की बधाई दी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- इस नए साल की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में खुशी और हंसी के रंग भरें। #HapyUgadi & #HappyGudiPadwa।

 

उर्मिला मातोंडकर 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी यह त्योहार सेलिब्रेट करती दिखीं। उन्होंने मुंबई की सड़कों पर लावड़ी डांस किया। इस दौरान उर्मिला महाराष्ट्रियन लुक में सजी-धजी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मल्टी कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। इस मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान की तस्वीरें उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 
 

: Smita Sharma

aamir khanurmila matondkarcelebrategudi padvamumbaiBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...