main page

दिल्ली की लड़की को डेट कर रहे हैं टीवी एक्टर अंश अरोड़ा, गर्लफ्रैंड के साथ शेयर की तस्वीर

Updated 12 March, 2018 05:20:26 PM

हॉट हंक अंश अरोड़ा एंड टीवी के शो ''क्वींस'' में केविन के किरदार और वेब सीरीज ''तन्हाइयां'' में विशाल के रोल में अपने दमदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई थी। अंश अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। ''कसम तेरे प्यार की'' में अंश अरोड़ा की समर के किरदार में एंट्र

मुंबई: हॉट हंक अंश अरोड़ा एंड टीवी के शो 'क्वींस' में केविन के किरदार और वेब सीरीज 'तन्हाइयां' में विशाल के रोल में अपने दमदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Bollywood Tadka

अंश अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। 'कसम तेरे प्यार की' में अंश अरोड़ा की समर के किरदार में एंट्री हुईं। हाल ही में अंश को लेकर खबर सामने आ रही है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि अंश इन दिनों दिल्ली की एक लड़की को डेट कर रहें हैं। दरअसल, दिल्ली की ये लड़की ने फैशन डिजाइनर है। जहां दिल्ली अंश के एक फैशन शो में हिस्सा लेने पहुंचे जहां उनकी मुलाकात उस लड़की से हुई और वह एक दूसरे को प्यार करने लगे और अब दूसरे को डेट कर रहें हैं। 

Bollywood Tadka

अंश के शो "इश्क मुश्क" की शूटिंग के दौरान वह लड़की उनसे मिलने सेट पर पहुंची। जहां की तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनो एक साथ काफी अच्छे लग रहें हैं। सोर्स के मुताबिक उसका नाम हेमा बताया जा रहा है।

Bollywood Tadka

वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर ने भी बॉलीवुड की हसीनाओं को छोड़ दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ शादी की। अब देखना ये है कि अंश अपने रिश्ते को कितना आगे बढ़ा पाते हैं।  

Bollywood Tadka

बता दें कि अंश सोशल साइट पर कापी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी बॉडी और वर्कआउट की तस्वीरें पैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी दमदार तस्वीरों से भरा पड़ा है। 

 

:

Aansh AroraDatingdelhi girlsFashion Designerkasam tere pyar ki

loading...