बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। ऐश्वर्या को बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन माना जाता है। ऐश्वर्या
की खूबसूरती, स्टाइल, फैशन च्वॉइस और खिलखिलाती हंसी का हर कोई कायल है...
17 Sep, 2018 12:19 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। ऐश्वर्या को बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन माना जाता है। ऐश्वर्या की खूबसूरती, स्टाइल, फैशन च्वॉइस और खिलखिलाती हंसी का हर कोई कायल है।
बात चाहे अवॉर्ड फंक्शन की हो या किसी बॉलीवुड पार्टी की, ऐश्वर्या हमेशा ही बेहद दिलकश और ग्लैमरस लगती हैं।
वहीं हर पार्टी, फंक्शन, अवॉर्ड शो में उनकी लाडली बेटी आराध्या उनके साथ दिखाई देती हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
अक्सर आराध्या और ऐश्वर्या को मैचिंग ड्रेसेस पहने हुए देखा जाता है। मां-बेटी की ये प्यारी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।
वहीं आराध्या भी मम्मी एेशवर्या की तरह कैमरा को देख पोज देती नजर आती हैं।
ऐश्वर्या भी अक्सर बेटी के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को बेहद प्यार करती हैं। आए दिन मां बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग कैमरे में कैद हो जाती हैं।
मम्मी ऐश्वर्या की तरह आराध्या अक्सर कैमराज का पूरा ध्यान अपनी और खींचती हुई नजर आती हैं।
हर खास मौके पर अपनी बेटी आराध्या को ले जाना नहीं भूलती। ऐश्वर्या की तरह ही उनकी बेटी आराध्या भी खूबसूरत है।
अब आराध्या धीरे-धीरे बड़ी और खूबसूरत हो रही हैं।
फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या बीते दिनों ही फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थी।
इस फिल्म में ऐश्वर्या का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। लेकिन फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसके अलावा ऐश्वर्या जल्द ही पति अभिषेक बच्चन के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आएंगी।
इन फिल्मों के अलावा एेशवर्या कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं।