main page

मानव लालच के हत्थे चढ़ गए आरे के पेड़, आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक ने किया विरोध

Updated 05 October, 2019 02:31:42 AM

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोरेगांव की आरे कॉलोनी को वन क्षेत्र घोषित करने और वहां पेड़ों की कटाई के फैसले पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। बीएमसी के वृक्ष प्राधिकारण ने गोरेगांव में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 2600 पेड़ काटने की मंजूरी दी है। आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई शुक्रवार को शुरू भी हो गई।

मुंबईः बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोरेगांव की आरे कॉलोनी को वन क्षेत्र घोषित करने और वहां पेड़ों की कटाई के फैसले पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। बीएमसी के वृक्ष प्राधिकारण ने गोरेगांव में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 2600 पेड़ काटने की मंजूरी दी है।
Bollywood Tadka
आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई शुक्रवार को शुरू भी हो गई।
Bollywood Tadka
इसे लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। सोशल मीडिया लोग इस बात का काफी ज्यादा विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। आरे जंगल से पेड़ काटने के फैसले के विरोध में सेलिब्रिटी भी आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी इसका विरोध किया और वीडियो भी शेयर किया है।

दिया मिर्जा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या यह अवैध नहीं है? आरे में अभी यह हो रहा है। क्यों? कैसे?. दिया मिर्जा ने अपने ट्वीट में बीएमसी, आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है।
 

इसी के साथ स्वरा भास्कर ने भी प्रशासन का विरोध किया है। स्वरा ने ट्वीट किया, और ये शुरू हो रहा है। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म मेकर ओनिर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम तुम्हें नहीं बचा पाए। मेरा दिल यह जानने के लिए टूट जाता है कि सुबह तक कई खड़े पेड़ मानव लालच में पड़ गए होंगे।
 

 

: Pawan Insha

Aarey treeAarey tree cutbollywoodbollywood tadkabollywood masalabig newsbreaking news bollywoodbollywood hindi newsbollywood top newsbollywood khabarBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...