main page

'आशिकी' फेम राहुल रॉय को अस्‍पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर जारी रहेगा इलाज

Updated 09 December, 2020 02:53:58 PM

बाॅलीवुड एक्टर राहुल रॉय बीते द‍िनों ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। अब राहुल राॅय की सेहत में सुधार हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोमवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने राहुल को छुट्टी दे दी है और वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापस लौट गए हैं। हालांकि घर पर अभी उनका इलाज चलेगा।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राहुल रॉय बीते द‍िनों ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। अब राहुल राॅय की सेहत में सुधार हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोमवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने राहुल को छुट्टी दे दी है और वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापस लौट गए हैं। हालांकि घर पर अभी उनका इलाज चलेगा।

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले ही राहुल राॅय का अस्पताल से  वीडियो और एक तस्वीर सामने आई थी। वीडियो में राहुल बहन के सपोर्ट के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सभी को हैलो करते हुए बोला मैं अब अच्छा हूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'मैं रिकवर कर रहा हूं।

Bollywood Tadka

 

ब्रेन स्ट्रोक से चेहरे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह प्रभावित

खबरें थीं कि ब्रेन स्ट्रोक से  राहुल के चेहरे का दाहिने हिस्सा स्ट्रोक से प्रभावित हुआ है। इसके बाद उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार है। 

Bollywood Tadka

पिछले हफ्ते ही राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जब वह अपनी आने वाली फिल्म 'एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग करगिल में कर रहे थे। पहले उन्हें श्रीनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद तुरंत मुंबई में भर्ती कराया गया था।  हालात गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर किया गया था। 

: Smita Sharma

aashiquifameactorrahul roydischargedhospitalbrain strokeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...