main page

नहीं रहे आयुष शर्मा के दादा पंडित सुख राम शर्मा,94 की उम्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ली अंतिम सांस

Updated 11 May, 2022 10:14:58 AM

बाॅलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के दादा जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम शर्मा का निधन हो गया है।सुख राम ने 94 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी आश्रय शर्मा ने पोस्ट शेयर कर दी। आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के दादा जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम शर्मा का निधन हो गया है।सुख राम ने 94 की उम्र में अंतिम सांस ली।  

Bollywood Tadka

इस दुखद खबर की जानकारी आश्रय शर्मा ने पोस्ट शेयर कर दी। आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने लिखा- 'अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।'

Bollywood Tadka

कल दी जाएगी अंतिम विदाई

आश्रय शर्मा ने एक और पोस्ट शेयर कर बताया कि सुख राम शर्मा को कल यानि 12 मई को अंतिम विदाई दी जाएगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा-'पंडित सुखराम जी की अंतिम यात्रा..11 मई 2022 को शाम 6 बजे स्वर्गीय सुखराम जी का पार्थिव शरीर मंडी पहुंचेगा। 12 मई 2022 की प्रात: 11.00 बजे अंतिम दर्शनों के लिए  पार्थिव शरीर को सेरी मंच पर रखा जाएगा।' 

Bollywood Tadka

आयुष शर्मा के दादा जी सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। फिर उनको मंडी (हिमाचल प्रदेश) के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर 7 मई को प्लेन से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। शनिवार हालत नाजुक होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। 

Bollywood Tadka

सुखराम का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था। उनके दूसरे पोते आयुष शर्मा एक्टर हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है।

Content Writer: Smita Sharma

Aayush SharmagrandfatherPandit Sukh Ram Sharmapasses awayArpita KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...