बॉलीवुड एक्टर अभय देओल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभय देओल का जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। अभय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। वह पहले स्कूल ड्रामा और थिएटर में एक्टिंग किया करते थे, जिसके बाद उन्होंने 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म ''सोचा न था'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अभय ने कई फिल्मों में काम किया। इस मौके...
15 Mar, 2018 09:31 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर अभय देओल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभय देओल का जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। अभय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। वह पहले स्कूल ड्रामा और थिएटर में एक्टिंग किया करते थे, जिसके बाद उन्होंने 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा न था' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अभय ने कई फिल्मों में काम किया। इस मौके पर एक्ट्रैस कैटरीना कैफ ने अभय को बेहद ही प्यारे अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया।
अभय देओल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस स्पष्टवादी सोच और बोल्डनेस के मुरीद हो गए थे औक उन्हें 'हिम्मतवाला अभिनेता' करार दे दिया था। अभय ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'देश में कंपनियां खुलेआम और चालाकी से इस आइडिया को बेच रही हैं कि गोरी चमड़ी काली चमड़ी से अच्छी होती है। इस खेल में आपको कोई बताने वाला नहीं है कि यह अपमानजनक, फर्जी और नस्ली है।' इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर किंग खान को भी शामिल किया था।
साल 2007 में अभय देओल की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' प्रदर्शित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया और फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया। 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए। फिल्मों के साथ-साथ अभय देओल सोशल मुद्दे पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को घेर लिया।