बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक 1 मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। रुबीना इन दिनों अपने मायके शिमला में है और वहां क्वारंटाइन है। एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला मुंबई में अकेले हैं। अभिनव रुबीना को बहुत मिस कर रहे हैं। अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह रुबीना को कितना मिस कर रहे हैं।
03 May, 2021 07:45 PMमुंबई. बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक 1 मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। रुबीना इन दिनों अपने मायके शिमला में है और वहां क्वारंटाइन है। एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला मुंबई में अकेले हैं। अभिनव रुबीना को बहुत मिस कर रहे हैं। अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह रुबीना को कितना मिस कर रहे हैं।
अभिनव ने बाथरूम की तस्वीर शेयर की है। जिसमें अभिनव का टूथब्रश अकेला पड़ा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा- 'दूसरे बिना जिंदगी अधूरी है... रुबीना दिलाइक जल्दी ठीक हो जाओ बेबी।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें रुबीना और अभिनव एक-साथ बिग बॉस में गए थे। दोनों में काफी प्यार और नोक-झोक देखने को मिली थी। अभिनव पहले ही शो से बाहर हो गए थे और रुबीना शो की विनर बनी। रुबीना ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।