बीते दिनों अभिनव शुल्का ''बिग बॉस 14'' से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस को घर से बाहर निकलने के बाद अभिनव ने पहला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें अभिनव ने इतना सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद किया है और पत्नी रूबीना दिलायक के लिए भी कुछ बातें कही हैं।
12 Feb, 2021 12:59 PMमुंबई. बीते दिनों अभिनव शुल्का 'बिग बॉस 14' से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस को घर से बाहर निकलने के बाद अभिनव ने पहला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें अभिनव ने इतना सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद किया है और पत्नी रूबीना दिलायक के लिए भी कुछ बातें कही हैं।
वीडियो में अभिनव ने कहा- आप सबने धमाल कर दिया। आप सबने मुझे इतना सपॉर्ट किया है। मुझे कोई आइडिया ही नहीं था अंदर कि आप सब दिन-रात मेरी सपॉर्ट में जुटे हुए हैं। मेरे फ्रेंड्स, स्कूल फ्रेंड्स, कॉलेज फ्रेंड्स, फैन्स, इंडस्ट्री फैंस आप सबने बहुत सपॉर्ट किया है। इसके लिए बहुत धन्यवाद।
अभिनव ने आगे कहा- 'अब आप सबको पता है कि क्या करना है। अब हमारी शेरनी रुबीना को सपॉर्ट करना है। आइए, उसे सपॉर्ट करें। वह अभी भी घर के अंदर अपनी जंग लड़ रही है।'
बता दें अभिनव दर्शकों की वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि कनेक्शंस के फैसले की वजह से बाहर हुए हैं, जिसे लेकर रुबीना और अभिनव के फैंस बेहद नाराज भी हैं। सोशल मीडिया पर सबने इस इविक्शन को गलत बताया है।