बच्चन खानदान की जान यानि बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को अपना 10वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को आराध्या ने मम्मी पापा संग मालदीव में सेलिब्रेट किया। अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आईं है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं। तस्वीरों में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही है। बर्थडे पर आराध्या अपने फेवरेट पिंग गाउन में नजर आ रही हैं। आराध्या ने अपने बर्थडे पर हल्पा मेकअफ किया हुआ है। वहीं अभिषेक इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे। ऐश की बात कर
17 Nov, 2021 04:33 PMमुंबई: बच्चन खानदान की जान यानि बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को अपना 10वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को आराध्या ने मम्मी पापा संग मालदीव में सेलिब्रेट किया। अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आईं है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं। तस्वीरों में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही है।
बर्थडे पर आराध्या अपने फेवरेट पिंग गाउन में नजर आ रही हैं। आराध्या ने अपने बर्थडे पर हल्पा मेकअफ किया हुआ है। वहीं अभिषेक इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे। ऐश की बात करें तो वह ब्लैक सूट में खूबसूरत दिखीं। ओपन हेयर्स,मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक ऐश के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
बर्थडे पर आराध्या ने बड़ा सा चॉकलेट केक कट किया, जिस पर हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आराध्या लिखा है। एक तस्वीर में आराध्या बर्थडे केक के पास खड़ी दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर वह बुके थामें नजर आ रही हैं। पार्टी में आराध्या ने मम्मी पापा संग भी पोज दिए।
ऐश्वर्या राय ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन तस्वीरें शेयर कर लिखा-'मेरी परी आराध्या 10 साल की हो गई है। तुम ही मेरी सांस लेने की वजह हो। आराध्या तुम मेरी जिंदगी हो…मेरी आत्मा…मैं तुम्हें बिना शर्त प्यार करती हूं।'
वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे तुम्हारी मां कहती है- तुम दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। हम तुमसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।'
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में शादी की। कपल 16 नवंबर 2011 को बेटी के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम आराध्या रखा। जैसे-जैसे आराध्या बड़ी हो रही है उसकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से होनी शुरू हो गई है। वैसे, आपको बता दें कि 10 साल की आराध्या अभी से स्टाइल मारने और पोज देने में अपनी मम्मी को टक्कर देने लगी है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आराध्या मम्मी के पास पोज देती दिख रही है।