एक्टर अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म ''द बिग बुल'' का ट्रेलर आउट हो गया है। स्टॉक मार्केट की दुनिया में लाखों लोग करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। फिल्म ''द बिग बुल'' स्टॉक मार्केट सबसे बड़े महाघोटाले ''हर्षद मेहता कांड'' के ऊपर बनी है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
19 Mar, 2021 03:46 PMमुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म 'द बिग बुल' का ट्रेलर आउट हो गया है। स्टॉक मार्केट की दुनिया में लाखों लोग करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। फिल्म 'द बिग बुल' स्टॉक मार्केट सबसे बड़े महाघोटाले 'हर्षद मेहता कांड' के ऊपर बनी है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत एक डायलॉग से होती है। इस देश में हम कुछ भी कर सकते हैं। बस एक रूल है कि पकड़े नहीं जा सकते। हर्षद मेहता की जिंदगी का भी यही मूलमंत्र था। हर्षद मेहता ने करीब 4025 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। हर्षद मेहता लग्जरी गाड़ियों के काफिले में चलते थे। जब उसके घोटाले का भंडाफोड़ हुआ तो उसने यहां तक दावा किया था कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। हालांकि, इस बात कभी पुष्ट नहीं हो पाई। अभिषेक बच्चन इसमें लीड रोल में हेमंत शाह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इलियाना डीक्रूज फिल्म में पत्रकार की भूमिका में दिखाई दे रही है। जिसने हर्षद मेहता कांड का पर्दाफाश किया था। ट्रेलर में निकिता दत्ता, सौरभ शुक्ला, महेश मांजरेकर, सोहम शाह, राम कपूर और सुप्रिया पाठक की भी झलक देखने को मिल रही है।
बता दें कूकी गुलाटी ने फिल्म 'द बिग बुल' को डायरेक्ट किया है। अजय देवगन, आनंद पंडित, कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा ने इस फिल्म को प्रड्यूसर किया हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर 8 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।