main page

करिश्मा से सगाई टूटने के बाद, ऐसे शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी

Updated 05 February, 2019 12:39:47 PM

बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने फिल्म ''रिफ्यूजी'' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके ऑपोजिट करीना कपूर थीं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी लव साइफ के बारें में बताने जा रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके ऑपोजिट करीना कपूर थीं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी लव साइफ के बारें में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, करिश्मा कपूर इमेज,अमिताभ बच्चन इमेज,

 

करिश्मा कपूर संग जुड़ा नाम

बता दें कि अभिषेक का नाम पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर से जुड़ चुका था। यहां तक की दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन किसी बात को लेकर यह शादी नहीं हो पाई। दोनों ने करीब 5 साल एक दूसरे को डेट किया और 2002 में दोनों की सगाई हो गई। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि कुछ ही महीनों में ये खबर आई कि दोनों की सगाई टूट गई। इसके बाद वे ऐश्वर्या राय के करीब आए और दोनों ने शादी कर ली।

Bollywood Tadkaअभिषेक बच्चन इमेज, करिश्मा कपूर इमेज,अमिताभ बच्चन इमेज, जया बच्चन इमेज

क्यों अलग हो गए अभिषेक और करिश्मा कपूर

खबरों की मानें तो इनकी सगाई टूटनी की वजह बबीता कपूर थीं। दरअसल, उस समय अभिषेक स्ट्रगल कर रहे थे और करिश्मा टॉप की एक्ट्रेस थीं। इसलिए बबिता ने बच्चन परिवार से आधी प्रोपर्टी अभिषेक के नाम करने के लिए कहा, जिससे करिश्मा का भविष्य सुरक्षित हो सके लेकिन बच्चन परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ। इस वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।  
 

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, ऐश्वर्या राय बच्चन इमेज
 

ऐश्वर्या का थामा हाथ

करिश्मा से सगाई टूटने के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या का हाथ थाम लिया। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, ऐश्वर्या राय बच्चन इमेज

इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। यह गाना काफी हिट हुआ जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' शामिल हैं। साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेस और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया।

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, ऐश्वर्या राय बच्चन इमेज

 

'गुरू' के सेट पर किया प्रपोज

बता दें कि फिल्म 'गुरू' के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को दिल दे बैठी थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया। कुछ समय पहले दिए इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था - 'कुछ वक्त पहले मैं न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल रूम की बालकनी में खड़ा होकर यही सोचता था कि एक दिन घुटने पर बैठकर शादी के लिए यहीं प्रपोज करूंगा।

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, ऐश्वर्या राय बच्चन इमेज

कुछ साल बाद 'गुरू' फिल्म के प्रीमियर में ऐश्वर्या को उसी बालकनी में लेकर गया और शादी के लिए प्रपोज किया।' ऐश्वर्या और अभिषेक ने 14 जनवरी 2014 को शादी की थी। आज उनके के 7 साल की बेटी आराध्या है।

Bollywood Tadka,अभिषेक बच्चन इमेज, ऐश्वर्या राय बच्चन इमेज, आराध्या इमेज

 

: Smita Sharma

abhishek bachchan hindi newsbirthday specialaishwarya rai hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...