जब कई बार घर में पेरेंट्स बच्चों की बात नहीं मानते तो वह अपने ग्रैंड फादर के पास दौड़ते हैं। ऐसी ही एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर अभिषेक बच्चन ने अपने ग्रैंड फादर स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन के प्रति प्यार जताया है, जो शब्दों से परे है।
28 Nov, 2019 01:14 PMबॉलीवुड तड़का टीम. जब कई बार घर में पेरेंट्स बच्चों की बात नहीं मानते तो वह अपने ग्रैंड फादर के पास दौड़ते हैं। ऐसी ही एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर अभिषेक बच्चन ने अपने ग्रैंड फादर स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन के प्रति प्यार जताया है, जो शब्दों से परे है।
दरअसल, 27 नवबंर को हरिवंश राय बच्चन का बर्थ-डे था और इस खास दिन पर अभिषेक ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि "आज मेरे ग्रैंड फादर का 112वां बर्थ-डे हैं और मैं उन्हें बहुत याद कर रहा हूं"।
अभिषेक लिखते हैं कि ग्रैंडफादर जादूगर हैं, जो अपने पोते के लिए जादुई यादें बनाते हैं। उनके बालों में चांदी हो सकती है, लेकिन उनका दिल सोने से बना होता है, जो घर पर बच्चों की जान होते हैं। जबकि दुनिया उसे सबसे मुश्किल पुरुषों में से एक के रूप में जानती है, वे पोते के आगमन के साथ नरम हो जाते हैं। उनके पास वर्षों का ज्ञान है और उनकी सफलता की कहानियां प्रेरणा हैं जो हमारी आत्मा को छूती हैं, वे हमारे पहले नायक बन जाते हैं और उनकी विरासत वही है जो मुझे प्रिय है।