main page

कान्स फिल्म फेस्टिवल से घर लौटते ही अभिषेक बच्चन को मिली बुरी खबर, करीबी के निधन से टूटा एक्टर का दिल

Updated 23 May, 2022 01:36:20 PM

एक्टर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। एक्टर शनिवार पत्नी और बेटी के साथ मुंबई वापस लौटे है। अभिषेक को घर लौटते ही बुरी खबर सुनने को मिली, जिसने उनका दिल टूट गया। अभिषेक के किसी करीबी का निधन हो गया। ये करीबी और कोई नहीं, उनके सूट स्टाइलिश अकबर शाहपुरवाला थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।

मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। एक्टर शनिवार पत्नी और बेटी के साथ मुंबई वापस लौटे है। अभिषेक को घर लौटते ही बुरी खबर सुनने को मिली, जिसने उनका दिल टूट गया। अभिषेक के किसी करीबी का निधन हो गया। ये करीबी और कोई नहीं, उनके सूट स्टाइलिश अकबर शाहपुरवाला थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।

Bollywood Tadka
अभिषेक ने जो पोस्ट शेयर की है उस पर अकबर लिखा हुआ है। इसके साथ एक्टर ने लिखा- 'अत्यंत दुखद समाचार पर घर लौटा। फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है उन्होंने मेरे पिता के कॉस्ट्यूम और उनके ज्यादातर सूट सिले थे। जब मैं छोटा था, मेरा पहला सूट (जो आज भी मेरे पास है) उन्होंने कट करके सिला था, जो मैंने रिफ्यूजी के प्रीमियर पर पहना था। अगर आपके कॉस्ट्यूम और सूट Kachins और Gabana ने बनाए होते तो आप स्टार बनकर उभरते। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी। अगर वो आपके सूट पर्सनली कट करते थे, तो आपसे बहुत प्यार करते थे। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो तो हर एक स्टिच (टांका) प्यार से बनाया जाता है और मेरा आशीर्वाद होता है। मेरे लिए वो दुनिया के सबसे अच्छे सूट बनाने वाले थे। अक्की अंकल आपने मेरे लिए जो सूट बनाया, आज रात मैं वही पहनूंगा। मैं उसे पहनकर धन्य महसूस करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।' फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं।

काम की बात करें तो हाल ही में अभिषेक की फिल्म 'दसवीं' रिलीज हुई थी। इसमें फिल्म में एक्टर के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर नजर आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

abhishek bachchansuit stylishakbar shahpurwalapasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...