main page

रणवीर सिंह नहीं बल्कि ये एक्टर था फिल्म सिंबा के लिए पहली पसंद

Updated 12 November, 2018 11:42:48 AM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इ दिनों जहां अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। वहीं इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में पहली बार रणवीर पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की कास्ट को लेकर नया खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सिंबा के लि

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों जहां अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। वहीं इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में पहली बार रणवीर पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की कास्ट को लेकर नया खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सिंबा के लिए सबसे पहली पसंद रणवीर सिंह नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन थे। सिंबा साउथ फिल्म टेंपर का रीमेक है। टैंपर के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने जब सबसे पहले फिल्म के हिंदी रीमेक बनाने के बारे में सोचा था उस दौरान उन्होंने इसमें अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का प्लान किया था।

 

Bollywood Tadka, ranveer singh image, anil kapoor image, रणवीर सिंह इमेज

 

इसके अलावा सिंबा के बनते वक्त फिल्म में निगेटव रोल के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करने की प्लानिंग थीं। अभिषेक ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।इसके बाद फिल्म में निगेटिव रोल के लिए आर माधवन को अप्रोच किया गया। मगर चोटों के चलते माधवन ने भी फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। बाद में फिल्म में निगेटिव रोल के लिए सोनू सूद को फाइनल किया गया।
 

: Konika

रणवीर सिंह मूवीranveer singhAbhishek Bachchansimba moviebollywood hindi newsbollywood celebrity news

loading...