महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए है। इस बात की जानकारी दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरें सुनने में आई थी कि अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन हाल ही में अभिषेक ने इन सब खबरों से पर्दा हटाया है।
12 Jul, 2020 07:51 PMबॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए है। इस बात की जानकारी दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरें सुनने में आई थी कि अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन हाल ही में अभिषेक ने इन सब खबरों से पर्दा हटाया है।
हाल ही में अभिषेक ने ट्वीट कर बताया कि मैं और मेरे पिता अभी अस्पताल में ही हैं और सब ठीक रहे और सेफ रहें। नियमों का पालन करें साथ ही अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या और आराध्या घर में ही क्वांरटाइन हैं।
बता दें अभिषेक बच्चन की गाड़ी में किसी को नानावटी अस्पताल से पीपीई किट पहने गाड़ी से बाहर आते देखा गया था और ये समझ लिया गया कि वो अभिषेक बच्चन ही हैं। लेकिन ये खबर झूठ साबित हुई।