बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल अपना 75वां बर्थडे मनाया है। इस दौरान वह अपनी फैमिली के साथ मालदीव पहुंचे। इस खास मौके पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने एकदम अलग अंदाज में अपने पापा का जन्मदिन मनाया।
12 Oct, 2017 11:43 AMमुंबई: बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल अपना 75वां बर्थडे मनाया है। इस दौरान वह अपनी फैमिली के साथ मालदीव पहुंचे। इस खास मौके पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने एकदम अलग अंदाज में अपने पापा का जन्मदिन मनाया।
अभिषेक ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अमिताभ एक जगमगाते हुए 'हैपी बर्थडे' मेसेज को देखते हुए नजर आ रहे हैं। पापा को विश करने का यह आइडिया अभिषेक, ऐश्वर्या और श्वेता, तीनों का ही था। एक प्राइवेट बीच पर अमिताभ के बर्थडे का जश्न एक बड़े से केक के साथ मनाया गया।